फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attack inside the house, woman injured

Karnal News: घर में घुसकर हमला, महिला घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Attack inside the house, woman injured
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वार्ड-6 डीएवी स्कूल के पास एक युवक ने घर में घुसकर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। बीच बचाव करने आई महिला को ईंट से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि यह हमला जमीन विवाद के चलते किया गया है। घटना नीलोखेड़ी की है। जहां सीमा अपने परिवार के साथ रात करीब नौ बजे खाना खा रही थी। उसी समय उनके जेठ का लड़का बंटी चाकू लेकर उनके घर में घुसा और परिवार को धमकाने लगा। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कहा कि उन्हें इस मकान में किसी भी हिस्से का हक नहीं मिलेगा।


जब सीमा और अन्य परिजनों ने शोर मचाया तो आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया जिससे सीमा घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और मेडिकल करवाने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed