{"_id":"5f1605208ebc3e9f6841700b","slug":"atm-stolen-in-sector-3-by-stealing-brezza-car-from-gohana-karnal-news-knl379203180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना से ब्रेजा कार चोरी कर सेक्टर तीन में उखाड़ा एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना से ब्रेजा कार चोरी कर सेक्टर तीन में उखाड़ा एटीएम
विज्ञापन
सेक्टर तीन स्थित एक एटीएम मशीन को ब्रेजा कार से बांधकर उखाड़ने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त कार उन्होंने गोहाना से चुरायी थी और घटना के बाद उसे आग के हवाले कर दिया था। यह घटना 5 मार्च की है। मामले में अभी एक आरोपी फरार है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
एसपी सुरेंदर सिंह भौरिया ने बताया कि पांच मार्च को सेक्टर-03 में कुछ अज्ञात बदमाशों ने ब्रेजा कार से बांधकर एक एटीएम मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके थे और सड़क पर ही रुपये से भरी एटीएम को छोड़कर फरार हो गये। बैंक के ब्रांच मैनेजर के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना सिटी करनाल में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया था। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार थाना सिटी करनाल को सौंपी गई थी। जांच पड़ताल के बाद मामले में आरोपी सरवर निवासी गांव जागसी जिला सोनीपत और सुनील उर्फ सन्नी निवासी गांव जागसी जिला सोनीपत को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 5 मार्च की रात को एक अन्य साथी के साथ मिलकर उन्होंने बैंक के एटीएम मशीन को ब्रेजा से बांधकर उखाड़ लिया था, लेकिन पुलिस की गाड़ी को देखकर वे फरार हो गये। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक देशी कट्टा, एक कुल्हाड़ी, एक रस्सी और उखाड़ी हुई एटीएम को पहले ही बरामद कर लिया गया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जिला जेल पानीपत भेजा गया।
चोरी, लूट, डकैती के 14 मामले हैं दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी पेशेवर अपराधी हैं, जो लूट, डकैती व चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी, लूट, डकैती के करीब 14 मामले जिला करनाल सहित अन्य जिलों में दर्ज है।