Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ater cooler motor and taps stolen from Indri Herbal Park

Karnal News: इंद्री हर्बल पार्क से वाटर कूलर की मोटर और टोंटियां चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
ater cooler motor and taps stolen from Indri Herbal Park
इंद्री हर्बल पार्क से वाटर कूलर की मोटर और टोंटियां चोरी - फोटो : इंद्री हर्बल पार्क से वाटर कूलर की मोटर और टोंटियां चोरी
सैर करने वालीं महिलाएं बोलीं- शाम को शरारती तत्वों का लगता है जमावड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। इंद्री स्थित हर्बल पार्क में मंगलवार रात चोरों ने वाटर कूलर के लोहे के जाल का ताला तोड़कर मोटर चोरी कर ली। साथ ही पीने के पानी और शौचालय में लगी टोंटियां भी ले गए। घटना की सूचना के बाद पार्क समिति ने इंद्री थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पार्क में नियमित रूप से सैर के लिए आने वाले रघबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को जब वह पार्क पहुंचे तो वाटर कूलर सही स्थिति में था। बुधवार सुबह पार्क पहुंचने पर उन्होंने देखा कि वाटर कूलर की मोटर गायब थी। इसके अलावा पीने के पानी और शौचालय में लगी टोंटियां भी चोरी हो गईं।
पार्क कमेटी के प्रधान सेठपाल वर्मा ने आरोप लगाया कि यह चोरी स्थानीय नशा करने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पार्क में कई बार छोटी-मोटी चोरियां हो चुकी हैं। समिति ने पुलिस प्रशासन से पार्क में गश्त बढ़ाने की अपील भी की है। शाम को पार्क आने वाली महिलाओं सुमन, सारिका, अनु और मंजू ने बताया कि अंधेरा छाने के बाद पार्क में असामाजिक तत्वों का डेरा लग जाता है, जिससे उन्हें पार्क जाने में डर लगता है। नागरिकों का कहना है कि पार्क में सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए चौकीदार की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन

बुजुर्गों से करते हैं झगड़ा
पार्क में सैर के लिए आने वाले डॉ. ज्ञानचंद शर्मा, रिंकू, अजय, अमित और रजत ने कहा कि पुलिस को पार्क में दिन के समय भी गश्त करनी चाहिए। उनके अनुसार दिन में कुछ युवा स्कूल-कॉलेज से बंक मारकर पार्क में आपत्तिजनक हालत में बैठे रहते हैं और समझाने पर बुजुर्गों से झगड़ा करते हैं। सैर करने के लिए आने वाले लोगों के आराम के लिए बनाए गए शेड के नीचे शरारती तत्व शराब पीते नजर आते हैं। थाना प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि शिकायत मिली है। पार्क में सुबह-शाम गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed