{"_id":"6af4db05a032d5070204823a","slug":"four-players-will-show-their-punching-power-in-the-boxing-competition-karnal-news-c-18-knl1018-1029993-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुक्केबाजी प्रतियोगिता में चार खिलाड़ी दिखाएंगे पंच का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुक्केबाजी प्रतियोगिता में चार खिलाड़ी दिखाएंगे पंच का दम
विज्ञापन
15 से 21 दिसंबर तक महाराष्ट्र के औरंगाबाद में होगी चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मुक्केबाजी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके कर्ण स्टेडियम के चार वरिष्ठ मुक्केबाज का चयन राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह चारों खिलाड़ी महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 15 से 21 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पंच का दम दिखाएंगे।
कर्ण स्टेडियम की मुक्केबाजी अकादमी के वरिष्ठ कोच सुरेंद्र चाैहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उनके वरिष्ठ मुक्केबाज गौरिश पुजानी, तमन्ना, विक्की और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज गंगा हिस्सा लेंगे। चारों खिलाड़ी अलग-अलग संस्थानों और टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए रिंग में उतरेंगे। प्रतियोगिता में गौरिश पुजानी रेलवे की ओर से, तमन्ना सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से और विक्की हरियाणा पुलिस की टीम से चुनौती पेश करेंगे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके गंगा बाॅक्सर जिंदल साउथ वेस्ट का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गौरिश इससे पहले हरियाणा सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा बठिंडा में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर चुके हैं। वहीं, गंगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं। उन्होंने सर्बिया में आयोजित 41वीं गोल्डन ग्लव ऑफ वोज्वोडिना यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। वह खेलो इंडिया में स्वर्ण और स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी हासिल कर चुके हैं। तमन्ना भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ बीएसएफ की प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
चारों मुक्केबाजों में बेहतरीन खेल क्षमता है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया है। राष्ट्रीय स्तर पर रेलवे, बीएसएफ, हरियाणा पुलिस और साउथ वेस्ट का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। कर्ण स्टेडियम सुरेंद्र चौहान, मुख्य बॉक्सिंग कोच