Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal once again became the leader in cleanliness, received the President's Award for the second consecutive time.

Karnal News: स्वच्छता में फिर सिरमौर बना करनाल, लगातार दूसरी बार मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Karnal once again became the leader in cleanliness, received the President's Award for the second consecutive time.
स्वच्छता में फिर सिरमौर बना करनाल, लगातार दूसरी बार मिला राष्ट्रपति पुरस्कार - फोटो : स्वच्छता में फिर सिरमौर बना करनाल, लगातार दूसरी बार मिला राष्ट्रपति पुरस्कार
हरियाणा में प्रथम स्वच्छ शहर चुना गया, नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में निकाय मंत्री विपुल गोयल, महापौर रेणू बाला गुप्ता और निगमायुक्त ने ग्रहण किया अवॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। स्वच्छता के क्षेत्र में करनाल ने एक बार फिर हरियाणा में अपनी बादशाहत कायम की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में शहर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। इसके साथ ही करनाल ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पुरस्कार हासिल कर नई उपलब्धि दर्ज की है। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहर को प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे।
हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा, महापौर रेणू बाला गुप्ता और नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने यह सम्मान ग्रहण किया। प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करना और लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना करनाल के लिए बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग अगले दो दिनों में जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महापौर रेणू बाला गुप्ता और निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था, सफाई मित्रों के समर्पण और नागरिक सहभागिता के साझा प्रयासों का परिणाम है। सर्वेक्षण के दौरान शहर की दृश्य स्वच्छता, कचरे का पृथक्करण, संग्रहण और परिवहन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रयुक्त जल प्रबंधन, सफाई कर्मचारियों का कल्याण और नागरिकों की प्रतिक्रिया जैसे मानकों पर आकलन किया गया। केंद्र सरकार की टीम ने मार्च-अप्रैल में शहर का सर्वेक्षण किया था। निगम की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई मित्र सफलता के असली नायक : महापौर
महापौर ने इस सम्मान को शहरवासियों और सफाई मित्रों की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि हर मौसम में सफाई व्यवस्था संभालने वाले सफाई मित्र इस सफलता के असली नायक हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नागरिकों का सहयोग भी इस उपलब्धि की मजबूत वजह बना है। लगातार दूसरी बार मिला यह सम्मान करनाल की स्वच्छता के क्षेत्र में बनी पहचान को और मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed