{"_id":"66fb4a266f688dfc570fd025","slug":"assr-test-stopped-in-civil-hospital-karnal-news-c-18-knl1008-488217-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नागरिक अस्पताल में एएसएसआर टेस्ट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नागरिक अस्पताल में एएसएसआर टेस्ट बंद
विज्ञापन
मशीन के इलेक्ट्रोड दो माह से पड़े हैं खराब, मात्र तीन हजार रुपये के इलेक्ट्रोड नहीं मंगवा पाया विभाग
पिछले दो माह से डिसेबिलिटी के रुके सर्टिफिकेट, मेडिकल कॉलेज में भी नहीं हो रहे टेस्ट
विदित है कि नौ साल के लंबे इंतजार के बाद चली थी मशीनें
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल के ईएनटी विभाग में श्रवण स्थिर अवस्था प्रतिक्रिया (एएसएसआर) टेस्ट बंद हुए दो माह पूरे होने वाले है लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग न्यूरो ऑडियो मशीन के मात्र तीन हजार रुपये के इलेक्ट्रोड नहीं मंगवा पाया है हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि एक कंपनी से इलेक्ट्रोड मंगवाए गए थे लेकिन वह चल नहीं पाए तो उन्हें वापस भेज दिया गया है। अब जल्द ही दूसरे इलेक्ट्रोड मंगवाने के प्रयास जारी है।
विदित है कि न्यूरो ऑडियो मशीन के इलेक्ट्रोड खराब हुए दो माह बीत चुके है। जिसके चलते जिले में सुनने की क्षमता की जांच के बाद बनने वाले मेडिकल सर्टिफिकेट भी नहीं बन पा रहे है। ऐसे में मरीज भी अपनी दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं वहीं अन्य मरीज अपनी सुनने की क्षमता का ऑपरेशन भी नहीं करवा पा रहे हैं।
ईएनटी विभाग के डॉ. जयवर्धन शर्मा ने बताया कि विभाग के ऑडियोमेट्री कक्ष में चार मशीनें रखी हुई है। इनमें से एक न्यूरो ऑडियो मशीन है। इससे सुनने की क्षमता की जांच की जाती है। उसके इलेक्ट्रोड खराब पड़े हैं। ऐसे में प्रतीक्षा सूची में 250 से अधिक मरीज शामिल हो गए हैं। इसके बावजूद मात्र तीन से पांच हजार रुपये के इलेक्ट्रोड को मंगवाया नहीं गया है। इसके चलते विभाग में मरीजों की सूची बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर अब मेडिकल कॉलेज में भी ये मशीन खराब हो गई है। ऐसे में परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
न्यूरो ऑडियो मशीन के इलेक्ट्रोड मंगवाए गए थे लेकिन वे मशीन में नहीं चल पाए। अब दूसरी कंपनी से मशीन के इलेक्ट्रोड मंगवाए जाएंगे। इससे मरीजों को राहत मिल सकें।
डॉ. बलवान सिंह, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल, करनाल।