फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assandh road has started crumbling even before its completion

पूरा बनने से पहले ही उखड़ने लगी है असंध सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Assandh road has started crumbling even before its completion
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। असंध रोड को करीब 12 करोड़ की लागत से फोरलेन करने के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। अभी यह रोड बनकर तैयार भी नहीं हुई है इसमें से रोड़ी और बजरी बाहर निकलने लगी है। जबकि इस सड़क को फोरलेन करना शहरी विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद विज का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब होने से स्थानीय लोगों समेत पार्षद में भी रोष है। उनका कहना रहा कि अभी इस इस सड़क की यह हालत है तो भविष्य में यह कितने दिन टिक पाएगी यह एक अहम सवाल है। लोगों ने शिकायत की कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता का पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी परीक्षण तक नहीं कर रहे हैं।
इसमें तारकोल की बेहद कम मात्रा डाली जा रही है। जिसकी वजह से रोड़ी और बजरी का मिश्रण बाहर निकलने लगा है। कुछ दिन पहले वार्ड नंबर 23 पार्षद अश्वनी धींगड़ा ने प्रशासन को चेताने के लिए हाथ में पानी की पाइप लेकर रोड पर पानी की बौछारें तक की थी। जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदारों की लापरवाही से रोड से बाहर निकली रोड़ियों को पानी से दबाने का व्यंग तक किया था लेकिन इसके बाद भी न विभाग जागा और प्रशासन। पार्षद ने बताया कि उन्होंने कई बार शहर के नेेताओं और विभाग अधिकारियों के सामने इसकी समस्या भी रखी लेकिन बावजूद कोई समाधान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि कोई भी इस मामले की सुनवाई नहीं कर रहा। इसलिए अब इस मामले से उन्होंने हाथ खड़े कर लिए हैं।
विज्ञापन

रोड में काफी कमियां लेकिन सब कर रहे अनसुना
असंध रोड के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें कई खामियां हैं जो भविष्य में काफी नुकसानदायक साबित होंगी लेकिन इस पर कोई ध्यान देने का तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि असंध रोड की सीवरेज से लेकर बरसाती पानी की निकासी के सब व्यवस्थाएं फेल हो चुकी हैं। मलबे से सीवर के मेनहोल ढक चुके हैं। दो साल से काम अधूरा पड़ा है। इस सड़क को चौड़ा करने के लिए रोड को तीन बार उखाड़ा जा चुका है। कभी दुकानों के सामने वाली जगह को को उखाड़कर दोबारा मिट्टी से भर दिया जाता है तो कभी सीवर और पानी की लाइन बिछाने के लिए फिर से सड़क उखाड़ दिया जाता है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्ता पूर्वक होगा निर्माण- एसडीओ
असंध रोड के फोरलेन प्रोजेक्ट का निर्माण नियमानुसार और गुणवत्ता पूर्वक होगा। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही नहीं बरतने दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। अगर कहीं कमी होगी तो उसे भी दुरुस्त करवाया जाएगा। इसकी मौके पर जाकर जांच भी की जाएगी।
रामपाल जागलान, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed