फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   asandh

Karnal News: असंध में पहुंची पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
asandh
असंध में पहुंची पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा
विज्ञापन

राहुल गांधी भी हो सकते हैं यात्रा में शामिल- सांसद बृजेंद्र सिंह
फोटो 142

असंध।
कांग्रेस पार्टी की ओर से सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही सद्भाव यात्रा शुक्रवार को असंध पहुंची। यहां पंजाबी धर्मशाला से पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी के नेतृत्व में यात्रा को उत्साह और जोश के साथ रवाना किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया।
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यह सद्भाव यात्रा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सहमति से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारे को मजबूत करना और लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि यात्रा को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को छोड़कर पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करें, तभी भाजपा को पराजित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में इंद्री क्षेत्र में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के बुलावे पर वे दिल्ली गए थे और जल्द ही राहुल गांधी स्वयं भी इस यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित बैठक में पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि सद्भाव यात्रा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की पहल है, जिसका उद्देश्य समाज में भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे निजी यात्रा बता रहे हैं, लेकिन जब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसका समर्थन कर रहा है तो ऐसी बातों में कोई सच्चाई नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर किसान और मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने यूरिया के दाम तो नहीं बढ़ाए, लेकिन बैग का वजन कम कर किसानों के साथ धोखा किया है।

इस दौरान समर्थकों ने चौधरी बीरेंद्र सिंह को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद सद्भाव यात्रा असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव फफडाना, दूपेड़ी और सालवन पहुंची, जहां ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने बृजेंद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed