फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   As soon as the MLA kicked, the gravel got uprooted from the new road, XEN was reprimanded

Karnal News: विधायक के पैर मारते ही नई सड़क से उखड़ गई रोड़ी, एक्सईएन को फटकारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
As soon as the MLA kicked, the gravel got uprooted from the new road, XEN was reprimanded
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कलामपुरा गांव से डबरी तक जाने वाले मार्ग की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को अचानक विधायक जगमोहन आनंद का इस सड़क से गुजरना हुआ।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के सामने ही जोर से पैर मारा तो नई सड़क के रोड़े उखड़कर बाहर आ गए। इस पर गुस्साए विधायक ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन संदीप सिंह को कॉल करके फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारी को सड़क का निरीक्षण करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। साथ ही काम करने वाली एजेंसी एमके इन्फ्रा पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। एक्सईएन ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य अभी शुरू हुआ है, महज पहली ही लेयर बिछाई गई है। मजबूती से काम करते हुए इसकी और लेयर बिछाई जाएंगी।

विधायक ने कहा कि एक्सईएन साहब, मुझे ये बताओ ये सड़क का टेंडर कब हुआ था और इसे क्यों बनाया जा रहा है। यह सड़क तो ठीक थी। इसे दोबारा उखाड़कर बनाने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने एक्सईएन को निर्देश दिए कि ठेकेदार एमके इन्फ्रा से कहें कि सरकार के मानकों के अनुसार सड़क को दोबारा बनाएं। अगर सड़क को दोबारा नहीं बनाया गया तो मैं सरकार को पत्र लिखूंगा, फिर एजेंसी के साथ-साथ आपके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन ने नए सिरे से दोबारा और मजबूत सड़क बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed