{"_id":"68f932dc9275fd3c4703ac57","slug":"artisans-worshipped-tools-and-equipment-karnal-news-c-18-knl1008-763989-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कारीगरों ने की औजार और उपकरणों की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कारीगरों ने की औजार और उपकरणों की पूजा
Thu, 23 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिलेभर में भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कारीगरों ने औजारों की पूजा की। करनाल शहर में श्री विश्वकर्मा मंदिर ब्राह्मण सभा की ओर से विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला जुंडला गेट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मेयर रेणु बाला गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले वास्तुकार और इंजीनियर थे। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया था। आज का हर निर्माण मजदूर अपने खून-पसीने से देश के नवनिर्माण में लगा है।
मेयर ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के नाम पर कई संस्थानों के नाम रखे गए हैं। इस अवसर पर संरक्षक वेदपाल पांचाल, जिला प्रधान रमेश धीमान, राजपाल जांगड़ा, सचिव अनिल धीमान, कोषाध्यक्ष सतीश पांचाल, पार्षद जोगिंद्र शर्मा व सुशील पांचाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मंदिर निर्माण के लिए दिया दान
धर्मशाला सभा के कोषाध्यक्ष सतीश पांचाल ने बताया कि विश्वकर्मा मंदिर निर्माण के लिए राजेश धीमान ने पांच लाख रुपये, राजपाल जांगड़ा, सतीश पांचाल, अनिल कुमार धीमान ने 51,51 हजार रुपये का सहयोग राशि देने की घोषणा की। विनोद कुमार ने 500 कट्टे सीमेंट, वेदपाल पांचाल, अजीत जांगड़ा, रमेश धीमान ने 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर धर्मपाल जांगडा पूर्व प्रधान, श्याम लाल धीमान पूर्व प्रधान, सुभाष पांचाल पूर्व प्रधान, रामकुमार कैंची वाले, कृष्ण चंद मूनक पूर्व प्रधान, धर्मपाल जांगड़ा कुरुक्षेत्र पूर्व प्रधान धर्मशाला, राजेश जांगड़ा कुरुक्षेत्र प्रधान, सुमेर चन्द जांगड़ा कुरुक्षेत्र मौजूद रहे।