फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   arrested with illegal weapon

अवैध हथियार के साथ आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
arrested with illegal weapon
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने चार आरोपियों को तीन अवैध पिस्तौल व दो रौंद सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए असंध इंचार्ज उप निरीक्षक रामफल व उनकी सहयोगी टीम द्वारा आरोपी शाहिद निवासी बड़क्ता थाना बुडाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को सूचना पर गांव बाहरी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद की। दूसरे आरोपी जाखीर निवासी गांव बिडौली जिला शामली को गांव जैसनपुरा थाना असंध से गिरफ्तार किया और आरोपी के कब्जे से एक अवैध कट्टा 12 बोर बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना असंध में आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। एक अन्य मामले में उप निरीक्षक सतपाल इंचार्ज पुलिस चौकी मंगलोरा व उनकी सहयोगी टीम द्वारा 2 मई को सूचना पर दो आरोपियों मंजीत कुमार व भूपेंद्र सिंह निवासी गनोली थाना छछरौली जिला यमुनानगर को पुलिस चौकी मंगलोरा के सामने से नाकाबंदी कर एक बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा 12 बोर वह दो अवैध राउंड बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना मधुबन में आईपीसी की धारा 188 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने उपरोक्त कट्टे को उत्तर प्रदेश के गांव कैराना से खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed