फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arman of Karnanagari will make his name shine by becoming a model at the national level

Karnal News: राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल बनाकर नाम चमकाएगा कर्णनगरी का अरमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Arman of Karnanagari will make his name shine by becoming a model at the national level
करनाल। राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में कर्ण नगरी का अरमान मॉडल बनाकर जिले का नाम चमकाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद अब छात्र का चयन राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए हुआ है। छात्र प्रदर्शनी में बाढ़ के जल का सदुपयोग संबंधित मॉडल प्रदर्शित करेगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 31 दिसंबर तक सोनीपत के राई में होगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इसी वर्ष जनवरी माह में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेखपुरा सुहाना के इस छात्र ने जिले का नाम रोशन किया था। नौवीं कक्षा का छात्र अरमान का मॉडल प्रदेश में प्रथम रहा था। इसी उपलब्धि के आधार पर अब उसके मॉडल का चयन नेशनल राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने उसे सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। छात्र को एनसीईआरटी की ओर से भी चयनपत्र भेजा गया है। इस मौके पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा, प्रधानाचार्य निधि चौधरी, रसायन प्रवक्ता रिचा, जीव विज्ञान प्रवक्ता सुदेश चौधरी, रसायन प्रवक्ता उर्वशी मलिक भी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed