फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Apply to become Agniveer in Air Force

Jobs: वायु सेना में अग्निवीर बनने के लिए करें आवेदन, अक्तूबर में होगी परीक्षा, जानें पूरी डिटेल्स

Wed, 17 Jul 2024 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2024 11:12 AM IST
सार

आवेदन फार्म 28 जुलाई तक भरे जाएंगे। अक्तूबर में परीक्षा होगी।

विज्ञापन
Apply to become Agniveer in Air Force
jobs - फोटो : Freepik

विस्तार

अग्निवीर योजना के तहत भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 28 जुलाई तक किया जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन परीक्षा 18 अक्तूबर से आयोजित होगी।

विज्ञापन

 

पात्र उम्मीदवार पंजीकरण के लिए वेबपोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटअग्निपथवायुडॉटसीडैकडॉटआईएन पर लॉग इन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का जन्म तीन जुलाई 2004 से तीन जनवरी 2008 के बीच (दोनों तिथियां सम्मिलित) होना चाहिए। उम्मीदवारों से 550 रुपये और जीएसटी फीस के रूप में देने होंगे। अग्निवीर वायु प्रवेश 02/2025 के लिए चिकित्सा मानक, नियम और शर्ते ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए निर्देश व प्रवेश स्तर की योग्यता पर विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का उसकी न्यूनतम शिक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। 

विज्ञापन

विज्ञान विषय के उम्मीदवार के लिए

विज्ञान विषय के उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय/राज्य/सरकार द्वारा अनुमोदित शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/12वीं समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। केंद्रीय/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रोनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन/टेक्नोलॉजी) कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ और डिप्लोमा कोर्स (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन) में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के उत्तीर्ण होना जरूरी है। यदि अंग्रेजी कोर्स में विषय नहीं है या गैर-व्यावसायिक विषय के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना जरूरी है। केंद्रीय/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिक विज्ञान और गणित में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ और वोकेशनल कोर्स में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में, अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में एक विषय नहीं है) होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य विषयों के उम्मीदवार के लिए

विज्ञान विषयों के अलावा के उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय/ राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम/ विषयों में इंटरमीडिएट/12वीं समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में एक विषय नहीं है) होना जरूरी है।


 

गैर-व्यावसायिक विषय के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए। केंद्रीय /राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ और वोकेशनल कोर्स में 50 प्रतिशत अंक (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में, अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में एक विषय नहीं है) होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed