{"_id":"697e68c1301834c28c066e8f","slug":"apply-for-training-in-protected-cultivation-of-vegetables-and-flowers-by-this-evening-karnal-news-c-18-knl1018-835727-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सब्जियों और फूलों की संरक्षित खेती के प्रशिक्षण के लिए आज शाम तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सब्जियों और फूलों की संरक्षित खेती के प्रशिक्षण के लिए आज शाम तक करें आवेदन
विज्ञापन
करनाल। सब्जियों व फूलों की संरक्षित खेती व पॉलीहाउस के रखरखाव पर उद्यान प्रशिक्षण संस्थान उचानी में फरवरी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। पांच प्रशिक्षण एक से 22 फरवरी तक चलेंगे। इसके लिए हरियाणा राज्य के सभी जिलों के किसान http://kaushal.hortharyana.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उद्यान प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि सब्जियों व फूलों की संरक्षित खेती व पोली हाउस के रखरखाव पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एक फरवरी को शाम 5 बजे तक, खुंब उत्पादन एवं तुड़ाई के बाद प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 8 फरवरी को शाम 5 बजे तक, बागवानी फसलों में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 15 फरवरी को शाम 4 बजे तक और फल व सब्जियों में प्रसंस्करण प्रशिक्षण एवं मूल्यवर्धन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। पंजीकृत किसान जरूरी कागजात लेकर आएं। प्रशिक्षणार्थियों को बस किराया डीबीटी से प्रदान किया जाएगा। ठहरने व खाने की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवस पर 9 से 5 बजे तक संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।