{"_id":"68489fa106b97ee90e060471","slug":"apply-for-admission-in-ignou-by-15th-july-karnal-news-c-18-knl1008-667169-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इग्नू में दाखिले के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इग्नू में दाखिले के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन
विज्ञापन
करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्विद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2025 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो किसी भी कारण से नियमित कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते, ऐसे विद्यार्थी आसानी से इग्नू के माध्यम से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग भी दाखिला ले सकते हैं। इग्नू द्वारा संचालित लगभग 350 तरह के सर्टिफिकेट, पीजी सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, बैचलर्स और पोस्ट ग्रेजुएट के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया जारी है।
इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन जमा करते समय स्कैन तस्वीर (100 केबी से कम), स्कैन हस्ताक्षर (100 केबी से कम) आदि की जरूरत पड़ेगी।