{"_id":"6678c49f963406917901bb67","slug":"anuj-ranas-dominance-in-akhara-competition-karnal-news-c-18-knl1008-416222-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अखाड़ा प्रतियोगिता में अनुज राणा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अखाड़ा प्रतियोगिता में अनुज राणा का दबदबा
विज्ञापन
- पहले दिन विभिन्न अखाड़ों के 200 खिलाड़ियां ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय अखाड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन जिला कुमार केसरी व दंगल केसरी के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न अखाड़ों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला केसरी के मुकाबले में सांभली के अनुज राणा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दबदबा कायम रखा।
प्रतियोगिता के पहले दिन 17 आयुवर्ग, 21 आयुवर्ग, वरिष्ठ व जिला कुमार केसरी के मुकाबले हुए। 17 आयुवर्ग के 45 किलोग्राम के मुकाबले में कर्ण स्टेडियम के पहलवान रोनित ने गगसीना के उदित व शिवम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं कर्ण स्टेडियम के ही पहलवान समीर ने दीपांशु व रमजान अली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कुश्ती कोच वजीर सिंह ने बताया कि सोमवार को रोनित व समीर के बीच स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मुकाबला होना है। 48 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में नमन कौशिक व अशिम मंगलौरा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। दोनों के बीच स्वर्ण पदक के लिए मैच होगा।
आज ग्रीको रोमन में होंगे जिला केसरी के मुकाबले
- मोहित वर्मा व चिराग सालवन
- अनुज राणा व ग्रवित इंद्री
- रचित गोल्ली व प्रिंस मंगलौरा
फ्री स्टाइल कुश्ती के जिला कुमार के लिए मुकाबले
- जितेंद्र सालवन व रिंकी सालवन
- पारस दुपेड़ी व अनुज सांभली