फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anshul's magic did not work in the third quarter final

Karnal News: तीसरे क्वार्टर फाइनल में नहीं चला अंशुल का जादू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Anshul's magic did not work in the third quarter final
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। रणजी ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टर फाइनल में करनाल के अंशुल का जादू नहीं चल पाया और मुंबई ने हरियाणा की टीम को 152 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। रणजी ट्रॉफी का तीसरा क्वार्टर फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में आठ फरवरी से 11 फरवरी तक हरियाणा और मुंबई के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने हरियाणा के सामने 316 रन का लक्ष्य रखा। हरियाणा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंशुल ने पहली पारी में 21 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 71 रन देकर तीन विकेट झटके।

दूसरी पारी में अंशुल ने 13.3 ओवर डालकर 57 रन देकर दो विकेट झटके, लेकिन क्वार्टरफाइनल में अंशुल का जादू नहीं चल पाया और वह अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहा। वहीं बल्लेबाजी में भी अंशुल दोनों पारियों में केवल 11 रन बना पाया। एक पारी में 10 विकेट लेकर टीम को विजय हजारे ट्रॉफी जिताने वाले अंशुल अपनी टीम रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचा पाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम पहली पारी में केवल 301 रन बना पाई। हरियाणा को जीत के लिए 364 रनों का लक्ष्य मिला। हरियाणा की टीम ने दूसरी पारी में 60 रन के स्कोर पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed