{"_id":"fbb9c427f9f70465ef7123fb5b53019a","slug":"animal-smugglers-were-handed-over-to-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों को किया पुलिस के हवाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों को किया पुलिस के हवाले
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो रक्षा दल की टीम ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पशु तस्करों को काबू कर उनके पास से पशु मुक्त करवाए। दल ने पशु तस्करों को पुलिस के हवाले कर दिया। गो रक्षा दल के सदस्य मोनू राणा ने बताया कि उन्हें सोमवार को काछवा के पास कुछ पशु तस्करों द्वारा वध के लिए पशु ले जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी टीम के साथ छापेमारी कर पशु तस्करों को काबू कर उनसे पशु बरामद किए तथा इसकी सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर रविंद्र, हुक्मा, फौजी, सुशील, देवेंद्र, दिनेश, अजीत, मक्खन, मोनू, विक्रम, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन