फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anil Vij took a jibe at Navjot Sidhu

अनिल विज का नवजोत सिद्धू पर तंज: कहा- सिद्धू की प्रधानी से डूबेगी कांग्रेस की नैया

Mon, 06 Dec 2021 04:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 04:44 PM IST
सार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर तंज कसा है। साथ ही विज ने कहा कि कुछ ताकतें देश में शांति नहीं चाहती, लेकिन अब किसान और सरकार मामला निपटाने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Anil Vij took a jibe at Navjot Sidhu
अनिल वीज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस ढंग से नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस की प्रधानी कर रहे हैं, उससे तो उसकी नैया जरूर डूबेगी।  अनिल विज रविवार को करनाल पहुंचे थे। विज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों ने कहा था कि जब तक तीन कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक घर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः फतेहाबाद: एक हजार रुपये रिश्वत लेते भूना तहसील से पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, हिसार का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन


अब वापस हो गए हैं तो उन्हें घर लौट जाना चाहिए। कुछ छोटे-मोटे मुद्दे हैं वो भी हल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें हैं जो नहीं चाहती की देश में शांति रहे। लेकिन अब सरकार और किसानों ने मन बना लिया है, अब यह धरना समाप्त होने की ओर बढ़ रहा है। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर उन्हाेंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह सतर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें ः जबरन निकाह कर बदलवाया धर्म: बंधक बना एक साल तक किया दुष्कर्म, एसिड अटैक की धमकी दे संबंधियों से बनवाए संबंध


जिस अस्पताल में 100 से ज्यादा बेड हैं, वहां वेंटिलेटर शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं ताकि आईसीयू बन सके। कोरोना मरीजों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता के निवास पर मॉडल टाउन में पहुंचे विज ने उनके भाई वजीर चंद मेहता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। वजीर चंद मेहता का गत 12 नवंबर को अचानक निधन हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed