{"_id":"63ffc204124ad769440a0006","slug":"angered-by-the-scolding-of-the-family-the-student-jumped-into-the-canal-karnal-news-c-18-knl1008-46163-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: परिजनों की डांट से नाराज छात्रा ने नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: परिजनों की डांट से नाराज छात्रा ने नहर में लगाई छलांग
Thu, 02 Mar 2023 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 02 Mar 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पढ़ाई के लिए परिजनों ने डांटा तो बीए की छात्रा घर से निकल गई और पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद चार युवकों ने छात्रा को बचाने का प्रयास किया मगर वह सफल नहीं हो पाए और छात्रा डूब गई। घटना की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और छात्रा की तालाश में जुट गए। शाम तक छात्रा का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार काछवा निवासी डीएवी कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सिया को बुधवार परिजनों ने पढ़ाई के लिए डांट दिया। वह घर से कॉलेज के लिए निकली मगर कॉलेज नहीं पहुंची। दोपहर बाद डेढ़ बजे लोगों ने उसे काछवा पुल के पास देखा। जहां उसने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। छात्रा की बहन ने पुलिस को बताया कि पढ़ाई करने को लेकर घर में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद सिया कॉलेज के लिए गई मगर कॉलेज नहीं पहुंची। बाद में लोगों ने बताया कि वह नहर में कूद गई है।
पुल पर बैठकर काफी देर तक रोई सिया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल पर छात्रा काफी देर तक अकेले बैठकर रोती रही। बाद में उसने नहर में छलांग लगा दी। वहां मौजूद अन्य युवकों ने छात्रा को कूदने से रोका मगर उसने किसी की नहीं मानी और नहर में छलांग लगा दी। पुंडरक के रहने वाले अजय ने बताया कि छात्रा जैसे ही नहर में कूदी उसे बचाने के लिए वह नहर में कूदा। जैसे ही वह छात्रा को बचाने का प्रयास करने लगता वह उसकी गर्दन पकड़ लेती थी। इस कारण वह उसे नहीं बचा पाया।
मां की हो चुकी मौत
परिजनों ने बताया कि सिया की माता की छह माह पहले मौत हो चुकी है। दो दिन पहले भी घर में विवाद हुआ था। जिसको लेकर वह परेशान थी और दो दिन से कॉलेज नहीं जा रही थी। बुधवार को उसे अपनी मौसी के घर जाना था।
विज्ञापन
रामनगर थाना प्रभारी एसआई जसबीर सिंह ने बताया कि घर में झगड़ा होने के बाद छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। शाम तक उसका पता नहीं चल सका।