फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anganwadi workers and helpers demonstrated at the office of the Deputy Commissioner

आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and helpers demonstrated at the office of the Deputy Commissioner
आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल के 43 दिन बाद भी उनकी मांगों पर सरकार से सहमति नहीं बन पाई। कर्मचारी संगठनों के साथ फव्वारा पार्क में बुधवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की बैठक हुई। यहां संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद उन्होंने लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकालकर उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता कराने की मांग भी की।
विज्ञापन

बैठक का संचालन जिला सचिव बिजनेश राणा ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार अड़ियल रवैया छोड़कर 2018 में विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को तुरंत प्रभाव से लागू करें। सरकार उनकी वेतन बढ़ोतरी के साथ वर्करों के 1500 रुपये और हेल्पर के 750 रुपये शीघ्र जारी करे। आंगनबाड़ी वर्कर्स महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अनिवार्य किए गए प्रशिक्षण का भी बहिष्कार कर रही हैं। सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, जगपाल राणा, रूपा राणा, रीना और ओपी माटा ने कहा कि सरकार वर्कर्स और हेल्पर्स की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही हैं। प्ले वे स्कूलों के प्रशिक्षण का आयोजन आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि संयुक्त तालमेल कमेटी के नेतृत्व में आठ दिसंबर से हड़ताल जारी है। मांगे मानने की बजाय विभाग की ओर से नौकरी से हटाने के नोटिस दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर सुदेश राणा, पूनम गगसीना, सविता, बलराज सिंह, बबीता, निर्मला, ममता और पिंकी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed