फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   An army of swimmers is being prepared in Karna Tal

Karnal News: कर्णा ताल में तैयार हो रही तैराकों की फौज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
An army of swimmers is being prepared in Karna Tal
- अब तक 500 प्रतिभागी प्रशिक्षण के लिए करा चुके पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम के कर्णा ताल में तैराकों की फौज तैयार की जा रही है। यहां तैराकी का प्रशिक्षण लेने के लिए अब तक 600 प्रतिभागी पंजीकरण करा चुके हैं। सुबह सात से नौ बजे तक सात से 14 आयु वर्ग के बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
यहां प्रशिक्षण लेकर पैरा के 30 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन किया है। इस ताल में बच्चों को निशुल्क तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे यहां तैराकों की नई पौध तैयार हो रही है। कोच कमलजीत संधू ने बताया कि खिलाड़ियों को सुबह दो घंटे व शाम के समय तीन घंटे प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां के मुख्य खिलाड़ियों में सुरेंद्र भल्ला, देवांशी, मनोज संधू, आशीष, साहिल सांगवान, ऋतु दहिया अपनी प्रतिभा के दम पर कामयाबी का लोहा मनवा चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य प्रशिक्षक सुनील दहिया ने बताया कि सुबह छह से रात 10 बजे तक पुल खुला रहता है। प्रशिक्षण के लिए व सुरक्षा के लिए अलग-अलग कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है। विकास दहिया के अनुसार जैसे ही लू बढ़ रही है स्विमिंग के लिए आने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच कमलजीत संधू ने बताया कि तैराकी से पहले खिलाड़ियों को ग्राउंड में स्ट्रेचिंग व दौड़ करवाई जाती है। उसके बाद एक से डेढ़ घंटे तक उन्हें स्विमिंग करवाई जाती है। इसी पूल में स्विमिंग करते हुए पैरा के 25-30 बच्चे अपना भविष्य संवार चुके हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है।


खिलाड़ियों से नहीं लिया जाता शुल्क
कर्ण स्टेडियम में तैराकी के लिए आने वाले खिलाड़ियों से शुल्क नहीं लिया जाता। खिलाड़ी की तैराकी के उपरांत यह पूल आम जनता के लिए भी उपलब्ध रहता है। उसके लिए कुछ शुल्क राशि रखी गई है। तैराकों को प्रशिक्षण देने के लिए अलग से प्रशिक्षक रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed