फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Amrapali Express arrived seven hours late

Karnal News: आम्रपाली एक्सप्रेस सात घंटे देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Amrapali Express arrived seven hours late
- एक्सप्रेस से लेकर लोकल ट्रेनों की देरी से यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिल्ली से अंबाला की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों का शेड्यूल शुक्रवार को बिगड़ गया। जहां आम्रपाली एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से करनाल स्टेशन पर पहुंची, वहीं फाजिल्का एक्सप्रेस और अन्य गाड़ियां भी घंटों लेट रहीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को ट्रेन नंबर 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस, सुबह 5:21 बजे करनाल स्टेशन पर पहुंचनी थी लेकिन यह दोपहर 12:33 बजे पहुंची। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों में नाराजगी देखी गई। कुछ यात्री तो बस स्टैंड की ओर रवाना हो गए। ट्रेन नंबर 14507 फाजिल्का एक्सप्रेस करीब दो घंटे लेट 04:57 बजे स्टेशन पर पहुंची। चंडीगढ़ गरीबरथ एक्सप्रेस भी 42 मिनट की देरी से सुबह 05:03 बजे आई।
विज्ञापन

इसके अलावा अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी करीब 45 मिनट की देरी से आई, जबकि जम्मू तवी ट्रेन पौने दो घंटे लेट होकर दोपहर 12:58 पर करनाल पहुंची। नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र की ओर चलने वाली लोकल ट्रेन नंबर 64465 भी दो घंटे की देरी से दोपहर 12:30 बजे करनाल पहुंची। अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें भी देरी का शिकार रहीं। कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली लोकल ट्रेन करीब डेढ़ घंटे लेट होकर 03:04 बजे पहुंची। इसके अलावा जम्मू मेल, हिमाचल एक्सप्रेस, संभलपुर, आगरा कैंट एक्सप्रेस, कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली जन शताब्दी, सचखंड, पश्चिम एक्सप्रेस और गीता जयंती जैसी प्रमुख ट्रेनें भी 15 से 45 मिनट तक की देरी से ही चल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed