फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ambulance driver collided with U-turn car, ambulance overturned, patient and family injured

एंबुलेंस चालक ने किया यूटर्न कार की हुई टक्कर एंबुलेंस पलटी मरीज और परिजन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ambulance driver collided with U-turn car, ambulance overturned, patient and family injured
करनाल।
विज्ञापन

बलड़ी बाईपास के समीप स्मार्ट सड़क पर एक एंबुलेंस और कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही एंबुलेंस सड़क पर पलट गई। एंबुलेंस में सवार मरीज और उसके अटेंडेंट को और भी गंभीर चोटें लग गई, जिन्हें आनन-फानन में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। एंबुलेंस चालक की हालत ठीक है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एंबुलेंस चालक रजत चौहान घरौंडा के एक मरीज और एक महिला को बैठाकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से घरौंडा के लिए निकला था लेकिन चालक को अपनी एंबुलेंस में सीएनजी गैस डलवानी थी इस कारण वह बलड़ी बाईपास की तरफ जा रहा था।
अचानक चालक ने सड़क पर यू-टर्न ले लिया इस दौरान सामने से आ रही एक कार की एंबुलेंस से टकर हो गई और एंबुलेंस मौके पर पलट गई एंबुलेंस में सवार मरीज और उसके साथ आई महिला को गंभीर चोट लग गई, जिसे आनन-फानन में दोबारा कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया बताया जा रहा है कि महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी हुई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यह हादसा एंबुलेंस चालक की लापरवाही के कारण हुआ है ऐसे में एंबुलेंस चालकों के दस्तावेज भी विभाग को जांचने चाहिए। सिविल लाइन थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के बाहर छात्रा को मारी कार ने टक्कर
बस स्टैंड के समीप एक प्राइवेट स्कूल के बाहर दसवीं कक्षा की छात्रा को एक कार ने टक्कर मार दी। छात्रा पार्किंग में अपनी स्कूटी खड़ी कर रही थी। आसपास के दुकानदार घायल अवस्था में छात्रा को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुकानदार का कहना है कि रितिका नाम की एक छात्रा स्कूल के बाहर पार्किंग में अपनी एक्टिवा खड़ी कर रही थी इसी दौरान तेज रफ्तार में एक एक को चालक आया और उसने सीधे छात्रा को टक्कर मार दी जिससे छात्रा के सिर पर गहरी चोट लगी है इको चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed