फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ambulance driver and patient died in raod accident

मरीज को लेकर अस्पताल जा रहे एंबुलेंस चालक की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
ambulance driver and patient died in raod accident
जीटी रोड पर कंबोपुरा के समीप एक एंबुलेंस की ट्वेरा कार से टक्कर में एंबुलेंस चालक और मरीज की मौत हो गई। वहीं दो तीमारदार घायल हो गए। एंबुलेंस चालक मरीज को कल्पना चावला मेडिकल कालेज लेकर जा रहा था। टायर फटने के कारण ट्वेरा कार बीच सड़क पर खड़ी थी। जिससे एंबुलेंस की टक्कर हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस चालक, मरीज व मरीज के तीमारदारों को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने एंबुलेंस चालक और मरीज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पानीपत के आठ मरला निवासी मनोहर लाल (63) पानीपत के लोहारी गांव निवासी मरीज रमेश को लेकर करनाल के मेडिकल कॉलेज जा रहा था। मरीज के तीमारदार रवींद्र और उसका भाई भी साथ बैैठा था। मरीज की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण एंबुलेंस चालक मनोहर उसे जल्द अस्पताल पहुंचाने का प्रयास कर रहा था। जब सोमवार दोपहर को वह जीटी रोड पर कंबोपुरा गांव के समीप पहुंचा उनके आगे चल रही एक ट्वेरा कार का टायर फट गया और वह वहीं जाम हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एंबुलेंस उस ट्वेरा कार से टकरा गई। एंबुलेंस में आगे बैठे चालक, मरीज व तीमारदार घायल हो गए और अस्पताल में एंबुलेंस चालक और मरीज की मौत हो गई। मृतक मरीज के बेटे रवींद्र ने बताया कि उसके पिता रमेश का बीपी बढ़ गया था। इसलिए उसे मेडिकल कालेज ले जा रहे थे। मधुबन थाना जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एक साल से चला रहा था एंबुलेंस
एंबुलेंस मालिक मंजीत ने बताया कि मनोहर लाल करीब 40 साल से गाड़ी चलाते थे। पहले उनके पास अपनी गाड़ी थी। वह पिछले एक साल से एंबुलेंस चला रहे थे। उनका एक लड़का है जो कि शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed