फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   amarujala impact

15 दिन बाद नागरिक अस्पताल में पहुंचे एंअी रेबिज टीके, कुत्तों की संख्या बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
amarujala impact
नागरिक अस्पताल में 15 दिन बाद एंटी रेबीज के टीके पहुंच गये हैं। शुक्रवार को मरीजों को एंटी रेबीज के टीके उपलब्ध कराये गये, हालांकि जरूरत के मुताबिक अभी टीके बहुत कम पहुंचे हैं। कारण कि नागरिक अस्पताल में हर रोज 40 से 50 मरीज कुत्ते और बंदर काटने के आते हैं। ऐसे में एंटी रेबीज के टीके अभी 200 ही आये हैं, जबकि आवश्यकता छह महीने के लिये करीब दस हजार की है। दूसरी ओर गलियों में कुत्तों का खौफ बरकरार है। आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम के पास कोई प्लानिंग नहीं है। ऐसे में आए दिन शहरवासी कुत्तों के काटने से परेशान हैं। खासतौर से छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 15 दिन से नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज टीके भी खत्म हो गये थे। 16 जनवरी को अमर उजाला ने एंटी रेबीज के टीके खत्म होने और कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर खबर प्रकाशित की थी, जिसपर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुये 200 एंटी रेबीज टीके मंगवा लिये हैं।
विज्ञापन

कब होगी कुत्तों की समस्या दूर
शहरवासियों का कहना है कि अस्पताल में तो एंटी रेबीज के टीके आ गये हैं, लेकिन कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। वहीं बंदरों का आतंक भी शहर में है। ऐसे में नगर निगम आयुक्त को इस ओर ध्यान देना चाहिये और जल्द ही इस समस्या को दूर करवाना चाहिये।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- कुत्ते के काटने पर जख्म को साबुन से अच्छे से धोएं
- टेटनेस का टीका अवश्य लगवायें
- झाड़ फूंक पर विश्वास न करें, तुरंत डॉक्टर के पास जायें
- डॉक्टर के अनुसार पूरे टीके लगवायें।
पूरे प्रदेश में एंटी रेबीज टीकों की कमी है। फिलहाल 200 टीके एंटी रेबीज के मंगाए गये हैं। जल्द ही और टीके भी उपलब्ध करा दिये जाएंगे। प्रयास है कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अश्वनी आहुजा, सीएमओ, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed