फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Always do work for police and human welfare

पुलिस और समाज के हितों के लिए हमेशा करेंगे काम

Mon, 31 Aug 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Mon, 31 Aug 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की नौकरी आग का दरिया है और इस दरिया को कूदकर नहीं इसमें नहाते
विज्ञापन
तपाते हुए स्वयं को हीरा बनाना है। ऐसा हीरा जिसकी चमक से समाज में न्याय और व्यवस्था और अधिक रोशन हो उठे। यह उद्गार हरियाणा के डीजीपी (ओएसडी होमगार्ड) लायक राम डबास ने हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में उनके सम्मान में आयोजित परेड के अवसर पर व्यक्त किए।

1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी डबास सोमवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मधुबन में उनके सम्मान में सम्मान परेड का आयोजन किया गया। इसमें सशस्त्र पुलिस टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। इसका नेतृत्व अकादमी के डीएसपी सुल्तान सिंह ने किया। डबास को एक स्मृतिचिन्ह भी भेंट किया गया। डबास ने अपने सेवा काल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि 1984 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में अच्छा रैंक मिला और उन्होंने हरियाणा प्रदेश को अपनी कर्मभूमि के लिए चुना।

31 साल के लंबे सेवाकाल में हरियाणा पुलिस व हरियाणा के लोगों ने जो प्यार व सम्मान उन्हें दिया। वह इसके लिए हरियाणा के आभारी हैं। डबास ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में अनुभव किया है कि भलाई करने वालों का भला स्वयं ईश्वर करता है, जो हमेशा अच्छा करने की नीयत और प्रयास रखता है उसका कभी बुरा हो नहीं सकता। पुलिस के पास तो भलाई करने के सबसे अधिक मौके हैं। नई पीढ़ी को अपने संबोधन में सलाह देते हुए डबास ने कहा कि अपना व्यक्तित्व बढ़ाने का प्रयास करें। डबास ने उनके सम्मान में परेड आयोजित कराने के लिए डीजीपी यशपाल सिंघल व अकादमी के निदेशक केके सिंधू का आभार व्यक्त किया और वादा किया कि वे पुलिस सेवा से रिटायर हो रहे हैं, लेकिन पुलिस और समाज के हितों के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केके सिंधू ने मुख्य अतिथि लायक राम डबास का स्वागत करते हुए डबास के सेवाकाल की उपलब्धियों से परिचित कराया। सम्मान समारोह में हरियाणा पुलिस में मानवाधिकार के डीजीपी एमएस मान, हरियाणा पुलिस अकादमी के संयुक्त निदेशक राजबीर सिंह देसवाल, अकादमी की पुलिस महानिरीक्षक डॉ. सुमन मंजरी, करनाल रेंज के महानिरीक्षक हनीफ कुरैशी, अकादमी के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह, डबास के परिवार से उनकी धर्मपत्नी गीता डबास, पुत्र वधू एवं उप पुलिस अधीक्षक भारती डबास, पुत्र नवदीप, सुदीप व बेटी संगीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed