{"_id":"6901281820599a272d069a18","slug":"along-with-good-and-bad-spurts-no-touch-will-also-have-to-be-taken-into-consideration-karnal-news-c-18-knl1008-768783-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अच्छे और बुरे स्पर्स के साथ अब नो टच पर भी देना होगा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अच्छे और बुरे स्पर्स के साथ अब नो टच पर भी देना होगा ध्यान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बेटियो.. गुड टच और बेड टच के साथ-साथ अब नो टच पर भी ध्यान दो। जब भी हम अकेले होते हैं या भीड़ में होते हैं तो शरारती तत्व पहले धीमे से टच करने का प्रयास करते हैं। यदि आप नहीं बोलते तो उनका हौसला बढ़ता है। ऐसे में आप स्वयं जागरूक हों और टच होने पर तुरंत जवाब दें। इससे शरारती तत्वों का शिकार होने से भी बचेंगे। यह कहना है कि डीएसपी महिला सुरक्षा मीना कुमारी का। जिन्होंने अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मंगलवार को रेलवे रोड स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें नौवीं से 12वीं तक की छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल कोमल लाठर ने की। डीएसपी मीना कुमारी ने छात्राओं को महिला संबंधित अपराध, साइबर अपराध और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान छात्राओं ने भी अपराध संबंधित सवाल किए, जिनका जवाब देकर डीएसपी ने छात्राओं की जिज्ञासा को शांत किया।
साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता जरूरी
डीएसपी मीना कुमारी ने बताया कि सड़क पर चलते हुए भी बेटियों को सतर्क रहना चाहिए। अक्सर मनचले या शरारती तत्व चलते-चलते गलत हरकत करते हैं लेकिन हमें उनकी हरकत से डरना नहीं है। जैसे ही कोई व्यक्ति पास में दिखाई दे तो तुरंत उन्हें बताएं और पुलिस को भी सूचना दें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए भी अलर्ट होना जरूरी है। प्रिंसिपल कोमल लाठर ने भी छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस और सेना में भर्ती के नियम क्या हैं
छात्रा भावना ने पूछा कि पुलिस और सेना में भर्ती के नियम क्या हैं। क्या शरीर पर चोट के निशान से भी भर्ती अटकती है। डीएसपी ने बताया कि टैटू बने होने पर भर्ती में दिक्कत आती है। चोट के निशान से दिक्कत नहीं है।
एफआईआर दर्ज कैसे करते हैं
छात्रा मानसी ने पूछा कि एफआईआर कैसे दर्ज की जाती है। डीएसपी ने इसकी पूरी प्रक्रिया बताई कि थाना में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद आरोपी पक्ष से पूछताछ और गिरफ्तारी होती है।
एनकाउंटर के बाद शव का क्या करते हैं
छात्रा सेजल ने पूछा कि एनकाउंटर के बाद पुलिस शव का क्या करती है। डीएसपी ने बताया कि एनकाउंटर विशेष परिस्थितियों में ही होता है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाता है।
लॉकअप क्या होता है : तमन्ना
छात्रा तमन्ना ने पूछा कि लॉकअप क्या होता है। जवाब में डीएसपी ने बताया कि थाना में लॉकअप बना होता है। हवालात में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंखे या ऐसे कोई उपकरण नहीं लगाए जाते, जिनसे अपराधी खुद को नुकसान पहुंचा सके।