फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Alleged fraud of one crore rupees from rice trader, case registered

14. चावल व्यापारी से एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Alleged fraud of one crore rupees from rice trader, case registered
करनाल। चावल व्यापारी से एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में पानीपत के मतलौडा निवासी बलराज ने बताया कि अल्फा सिटी में अपनी फर्म का कार्यालय खोलकर उन्होंने चावल का व्यापार शुरू किया था। फर्म में उनके अलावा पिंगली निवासी नरेंद्र, न्यू रमेश नगर निवासी सुमित काजल और चचेरे भाई राम कुमार साझेदार हैं। सात दिसंबर को उनके परिचित कैथल निवासी राजबीर ने उन्हें दो लोगों से राइस एजेंट बताते हुए मिलवाया। उन्होंने बताया कि 300 टन चावल 61 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदकर आगे बिकवा देंगे और कमीशन भी देंगे। उन्होंने कहा कि कुल माल की कीमत भी 1.83 करोड़ रुपये है। इसमें उन्हें पांच लाख रुपये पहले और 25 लाख रुपये बुकिंग पर और माल उठाते समय शेष रकम का भुगतान करना होगा। आठ दिसंबर को राजबीर उनके कार्यालय में आया और 25 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उन्होंने 10 दिसंबर को माल की लोडिंग के नाम पर 70 लाख रुपये और मांगे। दिल्ली में ये राशि भी दे दी गई। लेकिन उनके माल की लोडिंग नहीं हुई। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed