{"_id":"62e1a539e7629e6558045308","slug":"allegation-of-torture-for-dowry-karnal-news-knl116027014","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना के आरोप में छह पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। गांव कोहंड निवासी महिला ने पति समेत छह लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने के अलावा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव कोहंड निवासी सीमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व डमौली निवासी दुष्यंत से हुई थी। शादी के बाद से ही पति दुष्यंत, ससुर साहब सिंह, देवर राजेश व ननद मोनी, सोनी व मीना उससे गाली गलौज करते थे। वे उसे दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित करते थे।
सीमा के अनुसार उसके भाई धर्मबीर ने किसी से ब्याज पर पैसे लेकर उसके पति दुष्यंत को 17 हजार रुपये का फोन दिलाया और 20 हजार रुपये का इनवर्टर दिया। फिर भी ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। एक दिसंबर 2021 को परिजन उसे मायके लेकर आ गए। 16 मार्च 2022 को रात में दो बजे उसका पति और अन्य लोग हथियार लेकर घर में घुसे और उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया। बाद में आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।