फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   All preparations made to stop the spread of corona: Manohar Lal

कोरोना का प्रसार रोकने के लिए सभी तैयारियां कीं : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
All preparations made to stop the spread of corona: Manohar Lal
- भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पहुंचे केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बातचीत के दौरान कहा कि अभी तक हरियाणा में कोरोना के आठ नए केस सामने आए हैं, इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग व केंद्र सरकार सतर्क है। इसके प्रसार को रोकने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। इसके अलावा जो उपाय किए जाने होंगे वो किए जाएंगे।
वहीं, मनोहर लाल ने कहा कि अब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। ये एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कोरोना के केसों की बढ़ती संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसकी रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था 10 साल पहले आठवीं या नौवीं अर्थव्यवस्था मानी जाती थी, वो आज विकास करते-करते दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। अभी जापान को हमने पीछे छोड़ा है, लेकिन हमारा देश 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। वर्ष 2047 तक हम दूसरे या पहले स्थान पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 में देश की आजादी के 100 साल पूरे होंगे, तब हमारा देश एक विकसित देश बन चुका होगा। इतना ही नहीं, प्रयास है कि देश का हर प्रांत विकसित हो, आदर्श प्रांत के रूप में आत्मनिर्भर भारत के साथ आत्मनिर्भर प्रदेश बने, इसके बाद जिला और गांव भी आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से एक-एक गांव तक पहुंचने और जनता को हर योजना का लाभ देने के लिए विकास के कार्य केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed