फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Alert at railway stations, increased security arrangements

रेलवे स्टशनों पर अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Alert at railway stations, increased security arrangements
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खालिस्तानी समर्थक सिख फॉर जस्टिस ग्रुप से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद एहतियात के तौर पर करनाल जिला सीमा क्षेत्र में लगते सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। इस ग्रुप की ओर से शुक्रवार को बठिंडा, अमृतसर, अंबाला, कुरुक्षेत्र व लुधियाना में बंद का आह्वान किया गया है। इस संबंध में अलर्ट जारी होने पर जीआरपी, आरपीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त टीमों को रेलवे की सुरक्षा में लगा दिया है ताकि यातायात प्रभावित न हो।
वहीं दूसरी ओर रेलवे विभाग की ओर से गाड़ियों की स्थिति को लेकर फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है कि दिल्ली से आगे हरियाणा और पंजाब के लिए गाड़ियां यथावत चलती रहेंगी या कोई और निर्णय लिया जा सकता है। कहीं पर भी ट्रैक बाधित न हो इसके लिए सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं। जिला पुलिस के अधिकारी भी व्यवस्था पर नजर रखेंगे। करनाल रेलवे स्टेशन, घरौंडा, बजीदा जाटान, नीलोखेड़ी, तरावड़ी व भैणी खुर्द स्टेशन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी सौंप दी है। इसके अलावा समीप लगते जिले कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा पुख्ता रहेगी।
विज्ञापन

आरपीएफ मुख्यालय से अतिरिक्त जवान करनाल पहुंच गए हैं। उन्हें दिशा-निर्देश देकर स्टेशनों के लिए रवाना किया जाएगा। रेलवे यातायात में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, आरपीएफ चौकी करनाल।
जिला पुलिस की एक रिजर्व टुकड़ी तैनात हो गई है। जीआरपी के अधीन करनाल, बजीदा, भैणी व तरावड़ी स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। रेल यातायात में बाधा नहीं आने दी जाएगी। कोई हरकत करेगा तो कानून अपना काम करेगा।
कश्मीर सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed