फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Akshat from Ayodhya will be distributed to homes

Karnal News: अयोध्या से आए अक्षत का घरों में होगा वितरण

Sat, 30 Dec 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Akshat from Ayodhya will be distributed to homes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शिव कॉलोनी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री रामलला मंदिर अयोध्या से आए अक्षत वितरण के लिए बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रदीप कुमार ने बताया कि एक जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक अक्षत, श्री रामलला मंदिर का चित्र और पंपलेट प्रत्येक घर में वितरित किए जाएंगे जिसमें मंदिर की विस्तृत जानकारी होगी।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सभी मंदिरों में श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। नगरवासी अपने घर के नजदीक मंदिर में सुबह पहुंच कर सीधा प्रसारण देखे और बाद में प्रसाद ग्रहण करे। उशिव कॉलोनी, शास्त्री नगर और फ्रेंड्स कालोनी के सभी मंदिर की कार्यकारिणी और स्कूलों की प्रबंधन कमेटी से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रचारक ने कहा कि शाम को सभी लोग अपने निवास, दुकान पर दीप जलाकर दीपावली मनाएं। कोई भी व्यक्ति श्री रामलला मंदिर के नाम पर धनराशि मांगता है तो न दें। अपने नजदीक के मंदिर में भंडारे व प्रसाद के लिए धनराशि दे सकते है। इस मौके पर वीर सावरकर शाखा के शाखा कार्यवाह अशोक कुमार, मुख्य शिक्षक विकास, सह-जिला संपर्क प्रमुख धनेश डिमरी, नगर बौद्धिक प्रमुख हरीश कुमार, भजन मंडली प्रमुख प्रियंका, सरिता, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed