फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ajay worked for Bhanu Rana and Lawrence Bishnoi gangs.

Karnal News: भानू राणा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता था अजय

Thu, 02 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 02 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ajay worked for Bhanu Rana and Lawrence Bishnoi gangs.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नीलोखेड़ी के युनिसपुर गांव में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश कैथल निवासी अजय लॉरेंस बिश्नोई व भानू राणा गैंग से जुड़ा है। यह दोनों गैंग के गुर्गों को वारदात के लिए हथियार उपलब्ध कराता था। पुलिस के साथ मंगलवार रात को हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी। पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने पर बुटाना थाना पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।

बुटाना थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी थी। आरोपी 12 सितंबर को कुरुक्षेत्र के चैतन्य इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग मामले में वांछित था। उस मामले में भी इसी बदमाश ने हथियार उपलब्ध कराए थे। फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस पहले काबू कर चुकी है, इसकी ही पुलिस को तलाश थी। मंगलवार को मुठभेड़ के बाद आरोपी के कब्जे से विदेशी पिस्टल भी बरामद हुई।
विज्ञापन




पुलिस के रोकने पर किए थे पांच राउंड फायर

अब भी आरोपी किसी वारदात के लिए हथियार लेकर जा रहा था। पुलिस ने जब आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पांच राउंड फायर कर दिए जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो उसकी टांग में लगी। करनाल एसटीएफ के प्रभारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अजय नीलोखेड़ी के रायपुर गांव से होते हुए यूनिसपुर की तरफ जा रहा है। सूचना के बाद उनकी टीम अलर्ट हो गई। रायपुर रोड पर आरोपी को देखने के बाद पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। जब पुलिस टीम उसके पीछे लगी तो यूनिसपुर गांव के पास पहुंचते ही आरोपी ने फायरिंग कर दी। एक के बाद एक पांच राउंड फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed