फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agri plastic gift of state park and sulfur factory

प्रदेश को एग्री प्लॉस्टिक पार्क और सल्फर कारखाने की सौगात

Sat, 04 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 04 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Agri plastic gift of state park and sulfur factory
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार - फोटो : अमर उजाला

केंद्र में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को यहां उपलब्धियां गिनाने आए केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने प्रदेश को कई सौगात देने की घोषणा की।

विज्ञापन

अनंत कुमार ने एनडीआरआई के ऑडिटोरियम हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित के दौरान घोषणा की कि प्रदेश में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से एग्री प्लास्टिक पार्क स्थापित किया जाएगा। इसके लिए लगभग 150 एकड़ भूमि क्षेत्र की जरूरत पड़ेगी। जमीन मिलने के 100 दिन बाद ही पार्क का शिलान्यास करवा दिया जाएगा। इसके बनने से 15 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करनाल में ही प्लास्टिक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी केंद्र संस्थान स्थापित किया जाएगा। इसमें हर वर्ष दो हजार बच्चे इंजीनियर बनकर निकलेंगे। मुरथल में सीआईपीईटी (सीपेट) से हर वर्ष 5 हजार इंजीनियर निकलते हैं। अब इस संस्थान में 6 हजार इंजीनियर बनकर निकलेंगे, जो संबंधित क्षेत्र में विकास की गति को और बेहतर बनाने का काम करेंगे। पानीपत के एनएफएल में बेंटोनाइट सल्फर बनाने का नया प्लांट लगाया जाएगा। उत्तर भारत का यह पहला प्लांट होगा। इसमें लगभग 25 हजार मीट्रिक टन बेंटोनाइट सल्फर बनाया जाएगा। इससे देश के आधे किसानों की मांग पूरी होगी।  उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में देश में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है। राज्यों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाई गई है। इसमें हरियाणा भी शामिल है। यहां पर खपत से डेढ़ गुणा खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की दो साल की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना लागू की गई है। इसके तहत देश में तीन हजार केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाणा में प्रथम चरण में 100 केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में गरीब व्यक्तियों को 500 प्रकार की महत्वपूर्ण दवाइयां 70 फीसदी तक सस्ती दर पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। यहीं नहीं सरकारी जगहों पर बनने वाले ऐसे केंद्रों के लिए केंद्र की ओर से ढाई लाख रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी।
रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने कहा कि  देश में जिस तरह कृषि के लिए मध्यप्रदेश की पहचान है, उसी तरह हरियाणा सुशासन व्यवस्था के लिए रोल मॉडल बनके उभरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में और हरियाणा में मनोहर लाल ईमानदारी से सरकार चला रहे हैं। हरियाणा के किसानों पर भी प्राकृतिक मार की भरपाई के लिए पहली बार दो हजार करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा गया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत भी हरियाणा से की गई।
दोपहर बाद केंद्रीय मंत्री ने एनडीआरआई के सभागार में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को भी संबोधित किया।

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार सबका साथ-सबका विकास की दिशा में कार्य कर रही है। पहले यूरिया को लेने के लिए डंडे खाने पड़ते थे, लेकिन अब हमारे पास अतिरिक्त खाद उपलब्ध है। इस मौके पर हैफेड के चेयरमैन एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव संतोष अत्रेजा, मेयर रेनू बाला, निर्मला बैरागी, संजय भाटिया, वेदपाल, अशोक सुखीजा, योगेंद्र राणा, प्रो.विरेंद्र चौहान, कृष्ण गर्ग, जगदेव पाढा, सुखदेव सर्राफ, राजबीर शर्मा, अशोक भंडारी, रेखा राणा, राजेश शर्मा, चंद्र प्रकाश कथूरिया, प्रवीन लाठर, राजेंद्र संधू आदि मौजूद रहे।


राहुल गांधी के पास अब कोई मुद्दा नहीं
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जीरो हीरो के पास अब बहस का कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए  वे अब चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेसी नेता देश में जीएसटी बिल लागू होने का भी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब देश की जनता को  विश्व मार्केट के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है तो फिर जीएसटी के बिना संभव कैसे है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब भाजपा सरकार की खामियां तलाशने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके हाथ कुछ लग नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जनता का हित चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed