{"_id":"69c828977c14ab47d8062878","slug":"agrakul-seva-sanstha-has-been-doing-social-service-for-42-years-karnal-news-c-18-knl1018-874336-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अग्रकुल सेवा संस्था 42 वर्षों से कर रही समाजसेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अग्रकुल सेवा संस्था 42 वर्षों से कर रही समाजसेवा
Sun, 29 Mar 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामगढ़ में बच्चों को सर्दी में जूते और स्वेटर प्रदान करते अग्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अग्रकुल सेवा संस्था पिछले 42 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रही है। संस्था के प्रधान विनोद गुप्ता और पूर्व प्रधान एस.के. गोयल ने बताया कि संस्था की स्थापना वर्ष 1984 में हुई थी। आज इसमें 262 सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। संस्था ने मानव सेवा को अपना मुख्य उद्देश्य बनाते हुए शहर में कई जनहितकारी योजनाएं चलाई हैं।
उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों और 10 सरकारी स्कूलों में लगभग 42 वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही संस्था 10 जरूरतमंद परिवारों को हर महीने 2000 से 2500 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर संस्था की ओर से प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा जरूरतमंद स्कूली बच्चों को जूते, जुराब, वर्दी और स्टेशनरी भी वितरित की जाती है। संस्था सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। ।