फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   agitation against sdo hydle

बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
agitation against sdo hydle
नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी - फोटो : AMAR UJALA
इंद्री (करनाल) बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर निगम के एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी करी।बिजली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि एसडीओ को कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कई बार मांग पत्र दिया है, मगर उन्होंने आज तक भी किसी समस्या का समाधान नही किया। इसके विपरीत 11 और 12 जून को पत्र लिख कर बातचीत के लिए बुलाए जाने के  बाद भी कोई बात यूनियन के हिसाब से नही मानी गई। इस मीटिंग मे जिला सचिव राजिन्द्र राणा, स्टेट कमेटी के मैंबर चरण सिंह  व विधायक राम कुमार कश्यप भी मौजूद थे। जिसमें तकनीकी कर्मचारियों को टीएंडपी व सीए के खाली पड़े पद पर जल्द ही किसी अन्य सीए कर्मचारी की नियुक्ति और तबादले वापिस लेने की मांगें रखी गईं।आरोप है कि एसडीओ ने इन पर गंभीरता से विचार करने की बजाए तानाशाही दिखाते हुए अनाप शनाप तरीके से सैंटरों पर तबादले किए। जिसकी सब यूनिट इंद्री के कर्मचारियों ने निंदा की है। इस मौके पर नरेश मैहला, बृज कुमार, अमित कुमार,  संजीव मलिक, संजय कुमार, नरेश कुमार, मनीष कुमार, और संजीव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed