फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Tribute meeting of Vinay Narwal

Phalgam Attack: "एलओसी कारगिल फिल्म देख विनय कहता था, एक दिन मैं भी तिरंगे में लिपटकर आऊंगा"

Mon, 05 May 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 02:03 AM IST
सार

विनय नरवाल की बहन सृष्टि ने भाई के जीवन से जुड़ी कई यादें साझा कीं। उसने बताया कि विनय को एलओसी कारगिल फिल्म देखने का शौक था। वह कहता था कि एक दिन मैं भी इन सैनिकों की तरह तिरंगे में लिपटकर घर आऊंगा। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Tribute meeting of Vinay Narwal
विनय नरवाल की श्रद्धांजलि सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को चार मई को श्रद्धांजलि देने के लिए डॉ. मंगलसेन सभागार में सभा आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सभा स्थल पर पहुंचे। श्रद्धांजलि सभा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चली। 
विज्ञापन


"विनय आज हम सब में जिंदा"

इस दौरान विनय नरवाल की बहन सृष्टि ने भाई के जीवन से जुड़ी कई यादें साझा कीं। उसने बताया कि विनय को एलओसी कारगिल फिल्म देखने का शौक था। वह कहता था कि एक दिन मैं भी इन सैनिकों की तरह तिरंगे में लिपटकर घर आऊंगा, शायद नियति को यहीं मंजूरी था। सृष्टि ने बताया कि उसके भाई विनय को चूरमा खाने का बहुत शौक था। वह मुझे भी चूरमा बनाकर खिलाता था तो मैं कहती थी कि मैं तेरे बच्चों को चूरमा बनाकर खिलाऊंगी। सृष्टि ने अपने भाई की याद में अंग्रेजी में कविता सुनाई, जिसमें उन्होंने विनय को भारत माता का वीर सपूत बताया और कहा कि विनय आज हम सब में जिंदा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnal: हिमांशी नरवाल के शांति के बयान की चर्चा, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास की बेटी ललिता ने लिखा पत्
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्नी, पिता और मां ने विनय नरवाल की तस्वीर को किया सेल्यूट

श्रद्धांजलि सभा में विनय नरवाल के दादा हवा सिंह, पिता राजेश नरवाल, मां आशा नरवाल, पत्नी हिमांशी व बहन सृष्टि नरवाल ने विनय नरवाल की तस्वीर को सेल्यूट किया। 
सभा में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या से परिवार को जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती लेकिन जनप्रतिनिधि व समाज के नाते सब इस परिवार के साथ खड़े हैं। इस दुख की घड़ी में केंद्र और प्रदेश की सरकार परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लेफ्टिनेंट विनय की श्रद्धांजलि सभा में आने वाले लोगों के लिए सही व्यवस्था करें और सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की श्रद्धांजलि सभा में आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए करनाल क्लब, मीनार रोड व बीडीपीओ कार्यालय परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस विभाग की ओर से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व ट्रैफिक को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मौके पर उपायुक्त उत्तम सिंह सहित विनय नरवाल के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में असंध विधायक योगेंद्र राणा, डीसी उत्तम सिंह, एसपी गंगाराम पूनिया, गजेंद्र फोगाट, एसडीएम अनुभव मेहता, नौसेना मुख्यालय की ओर से कैप्टन अमित पुरी, कैप्टन शोभित अग्रवाल, लेफ्टिनेंट प्रिया, नौसेना अधिकारी, विनय के पिता राजेश नरवाल, माता आशा देवी, दादा हवा सिंह, विनय की पत्नी हिमांशी, विनय की बहन सृष्टि, हिमांशी के पिता सुनील स्वामी, पूनम, महेश यादव, लोकसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा शामिल रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम विड़ला, केंद्रीय मंत्री और सांसद मनोहर लाल खट्टर व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी सहित कई लोगों ने शोक संदेश भेजा। सामाजिक संस्था जॉनी अल्ट्रा और हैप्पी एथलीट की संस्था के सदस्य गन्नौर से करीब 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके पहुंचे और विनय को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed