{"_id":"6420b05bd47b32bfbf0b4624","slug":"after-two-decades-buta-ram-became-the-head-of-swarnakar-sangh-karnal-news-c-18-knl1008-73040-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो दशक बाद बूटा राम बने स्वर्णकार संघ के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो दशक बाद बूटा राम बने स्वर्णकार संघ के प्रधान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्वर्णकार संघ करनाल का चुनाव रविवार को हुआ। जिसमें पिछले 22 सालों से लगातार प्रधान बनते आ रहे यशपाल सहगल को 19 मतों से मात देकर बूटाराम धीर ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। कंवल जीत सिंह को सर्व सम्मति से उप प्रधान चुना गया है। शाम को स्वर्णकारों ने देर शाम तक गाजेबाजे के साथ जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया।
स्वर्णकार संघ के मनोज भल्ला ने बताया कि पिछले 22 सालों से यश सहगल ही सर्वसम्मति से स्वर्णकार संघ करनाल के जिला प्रधान बनते आ रहे थे। इस बार भी चुनाव की बात आई तो यशपाल सहगल ने कहा कि सर्वसम्मति से बनाना है तो उन्हें ही बना दें अन्यथा चुनाव कराया जाएगा। इस पर सभी ने चुनाव कराने पर सहमति व्यक्त की। स्वर्णकार धर्मशाला में रविवार को चुनाव कराया गया। जिसमें यशपाल सहगल व बूटा राम धीर के बीच मुकाबला हुआ। बूटाराम धीर ने 234 मत लेकर यशपाल सहगल को 19 मतों से हरा दिया। सहगल को कुल 215 मत मिले। 11 मत निरस्त हो गए।
नवनिर्वाचित प्रधान बूटाराम धीर ने बताया कि वरिष्ठ उप प्रधान के पद पर कंवल जीत सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया है। वरिष्ठ सचिव हरप्रीत सिंह, संयुक्त सचिव दिनेश कपूर, कैशियर मदन लाल कूपर को चुना गया है। चुनाव संपन्न होने के बाद स्वर्णकार संघ के सदस्यों ने ढोल, बाजे के साथ सराफा बाजार में जुलूस निकाला, जिसमें स्वर्णकार जमकर थिरके। आतिशबाजी भी की गई।