फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After the horrific collision, both the trolleys caught fire, the driver burnt alive

भीषण टक्कर के बाद दोनों ट्रॉलों में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
After the horrific collision, both the trolleys caught fire, the driver burnt alive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। लाडवा रोड पर इंद्री बस स्टैंड के नजदीक रविवार अल सुबह दो ट्रॉलों की आमने-सामने की भीषण टक्कर के बाद दोनों ट्रॉलों में आग लग गई, जिसमें यमुनानगर की तरफ से आया ट्राला चालक बिलाल (24) जिंदा जल गया, जबकि साथी परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान अनियंत्रित दोनों वाहन साथ लगती मीट मार्केट में जा घुसे, जिससे एक दुकान का शटर टूट गया और दूसरी का फ्लैक्स बोर्ड जल गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। मृतक चालक के भाई उजैर की शिकायत पर आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में उजैर निवासी बैठ, जिला हापुड़ ने बताया है कि उसका भाई बिलाल मसूरी जिला गाजियाबाद में ड्राइवर का कार्य करता था। बिलाल यमुनानगर से रेत लोड करके नोएडा ले जाता था। रविवार की रात बिलाल अपने साथी परिचालक रिजवान (18) के साथ यमुनानगर से रेत लोड कर नोएडा जा रहे थे। जब वह इंद्री बस स्टैंड के पास पहुंचे सुबह करीब सवा चार बजे करनाल की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने बिलाल के ट्रॉले को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों ट्रॉलों में आग लग गई। बिलाल का ट्रॉला एक निकटस्थ मीट की दुकान में घुस गया। वहां आग लगने के कारण दुकान भी जलने लगी। जिससे बिलाल गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed