फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After removing the preparation of the master guest lecturers

मास्टर के बाद अब गेस्ट लेक्चरर को निकालने की तैयारी

Tue, 16 Jun 2015 01:10 AM IST
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रदेशभर में विभिन्न स्कूलों से 4073 गेस्ट टीचर्स को निकालने की
विज्ञापन
प्रक्रिया के तहत सोमवार को जिला शिक्षा विभाग ने करीब जिले के 130 प्राइमरी, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों से 236 गेस्ट टीचर्स को अलविदा कर दिया। बहरहाल यह अतिथि अब स्कूलों में नहीं रहेंगे।

करीब दस साल की निरंतर सेवाओं के बाद इन अतिथि अध्यापकों के सामने परिवार चलाने का आर्थिक संकट छा गया है। स्कूल से सड़क पर आए इन अतिथि अध्यापकों में से करीब 100 अतिथि अध्यापक ऐसे हैं जो ओवरएज होने वाले हैं। मसलन अब इन अतिथि अध्यापकों के शिक्षक बने रहने के सपने अब कभी साकार नहीं हो पाएंगे।

 ओवरएज होने के कारण अब यह किसी भी विभाग में आवेदन भी नहीं कर पाएंगे। इन अतिथि अध्यापकों के साथ-साथ प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत करीब 2600 गेस्ट लेक्चरर को भी निकालने की शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। दरअसल शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर के सभी जिलों के डीईओ से उन मास्टर्स की डिटेल मांगी है, जो पदोन्नत होने हैं। ऐसे में आशंका है कि इन लेक्चरर के पदोन्नत होते ही और इन्हें स्कूल मिलते ही गेस्ट लेक्चरर को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

जिले की बात करें तो जिला शिक्षा विभाग की ओर से करीब 60 मास्टर्स की लिस्ट शिक्षा विभाग के पास भेजी गई है, जिन्हें प्रमोट किया जाना है। ऐसे में 60 गेस्ट लेक्चरर का हश्र भी मास्टरों का जैसा हो सकता है।

बिना टीचर्स के अब कैसे होगी पढ़ाई
गेस्ट टीचर्स को हटाए जाने के बाद अब जिला शिक्षा विभाग के पास शिक्षकों का संकट खड़ा हो गया है। जिले में अधिकतर स्कूल ऐसे हैं, जहां केवल अतिथि अध्यापक ही जिम्मा संभाले थे। ऐसे में अब अतिथियों की स्थायी छुट्टी के बाद इन स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भविष्य गर्त में जाता दिखाई दे रहा है। बड़ा गांव के सीनियर सेकेंडरी, सांभली के सीनियर सेकेंडरी व रायसन सीनियर सेकेंडरी में दो-दो गणित के टीचर थे और इन सभी को बाहर कर दिया गया है। इसी तरह सालवन में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीजीएसएसएस पोपड़ान से व जीएसएसएस चोचड़ा से 4-4, जीएसएसएस पाढ़ा से, जीएसएसएस शेखपुरा खालसा, जीएसएसएस रायसन, जीएसएसएस उपलाना, जीजीएसएसएस सालवन, जीजीएचएस मूनक, जीएसएसएस बलरंगड़ान, जीएसएस मोहड़ी जागीर, जीजीएसएसएस बल्ला व जीएसएसएसए सांभली से तीन-तीन गेस्ट टीचरों की एक साथ विदाई कर दी गई।
गांव गंगाटेहड़ी में 12 टीचर्स में से 11 की छुट्टी
गांव गंगाटेहड़ी के सीनियर सेकेंडरी कन्या स्कूल की बात करें तो यहां कुल 12 टीचर्स थे। इनमें से 11 गेस्टों की सरकार ने छुट्टी कर दी है। शेष 12वां टीचर जो संस्कृत विषय का है 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाएगा। इसी तरह गांव कलसेरा के प्राइमरी स्कूल में कुल 5 टीचर थे। इनमें से 4 गेस्टों की छुट्टी होने से जिम्मा एक के कंधे पर आ गया है।
जिला शिक्षा विभाग को शिक्षा विभाग ने शो कॉज रिपोर्ट सौंपनी थी। यह सो रिपोर्ट गेस्ट टीचर्स व स्कूल के मुख्य अध्यापक, प्रिंसिपल ने भरकर देनी थी। इस रिपोर्ट में जिलेभर से किसी भी मुख्य अध्यापक, प्रिंसिपल ने एक भी गेस्ट को सरप्लस नहीं दिखाया। साथ ही कहा कि सभी गेस्टों पर वर्क लोड है। बावजूद इसके गेस्टों की छुट्टी कर दी गई।
सरकार के आदेशों के अनुसार वर्क लोड के आधार पर गेस्टों को हटाया गया है। जिन स्कूलों में गेस्ट ही जिम्मा संभाले हुए थे और अब टीचर नहीं रहें हैं उन स्कूलों में छुट्टियां खत्म होने से पहले टीचर्स को नियुक्त कर दिया जाएगा।
सरोज बाला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, करनाल
जिन मास्टर की पदोन्नति होनी है, उनकी लिस्ट भेज दी गई है। करीब 60 मास्टर की लिस्ट भेजी गई है। इनमें से कितने प्रमोट होंगे यह तो विभाग का काम है। अब इन्हें प्रमोट कर लेक्चरर बनाया जाएगा। पहले से कार्यरत गेस्ट लेक्चरर का क्या होगा। इस बारे में कहना फिलहाल मुश्किल है।
आशा मुंजाल, जिला शिक्षा अधिकारी, करनाल।
सरकार के दबाव में आकर डीईईओ गलत तरीके से गेस्ट टीचर्स को निकाल रहे हैं। इन सभी को कानूनी प्रक्रिया के तहत कानूनी नोटिस भेज जाएंगे। आखिरी दम तक गेस्ट टीचर अपने रोजगार के लिए लड़ाई लड़ेंगे। गेस्ट टीचर के बाद गेस्ट लेक्चरर को हटाए जाने की साजिश भी रची जाने लगी है। हम अपने हक के लिए सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाएंगे।
राजेंद्र शास्त्री, प्रदेशाध्यक्ष गेस्ट टीचर्स, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed