{"_id":"65c6aad73c3a123f970376c7","slug":"after-nigdu-file-of-nishing-packs-opened-seller-was-suspended-karnal-news-c-18-knl1008-322913-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निगदू के बाद निसिंग पैक्स की खुली फाइल, विक्रेता को किया था निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निगदू के बाद निसिंग पैक्स की खुली फाइल, विक्रेता को किया था निलंबित
विज्ञापन
- एआर ने वर्ष 2021 में निसिंग पैक्स का किया था निरीक्षण
- निरीक्षण के दौरान निसिंग पैक्स के अधिकारी नहीं दिखा सके थे अपना रिकाॅर्ड
- निरीक्षण के समय निचले स्तर के कर्मचारी पैक्स से मिले थे गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सहकारिता घोटाले में निगदू के बाद अब निसिंग पैक्स की फाइल खुल चुकी है। जिसमें सहायक रजिस्ट्रार द्वारा निसिंग पैक्स का औचक निरीक्षण करने के बाद रिकाॅर्ड में अनियमितताएं मिली थी। वहीं कर्मचारी भी पैक्स से गायब मिले थे। जिसके बाद सहायक रजिस्ट्रार जितेंद्र कौशिक ने निसिंग पैक्स के बलविंद्र विक्रेता को निलंबित कर दिया था।
आरटीआई कार्यकर्ता लव कुमार ने बताया कि 29 सितंबर 2022 को निसिंग पैक्स का सहकारी समिति करनाल के सहायक रजिस्ट्रार जितेंद्र कौशिक ने औचक निरीक्षण किया था। जिसमें पैक्स प्रबंधक रामकरण द्वारा समिति का रिकाॅर्ड कार्यवाही पुस्तक, वेतन रजिस्टर आदि प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं केंद्र स्थान पर स्थित बिक्री केंद्र विक्रेता बलविंद्र सिंह का स्टाॅक में लगभग 2.50 लाख रुपये कम था। इसके अलावा एक सेवादार भी पैक्स के परिसर में नहीं मिला था।
इसके साथ-साथ पैक्स के हल-चल रजिस्टर में विजिट नोट देते हुए पैक्स प्रबंधक व विक्रेता को चार अक्तूबर 2022 को रिकाॅर्ड सहित करनाल कार्यालय में हाजिर होने के लिए कहा गया था, लेकिन जानबूझकर रिकाॅर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद एआर जितेंद्र कौशिक ने पैक्स में भारी गबन की संभावनाएं जताई थी, क्योंकि उस समय न तो पैक्स में प्रबंधक कमेटी थी और न ही प्रशासक मंडल था। जिसके बाद एआर जितेंद्र कौशिक ने बलविंद्र विक्रेता निसिंग पैक्स लिमिटेड निसिंग को 10 अक्तूबर 2022 को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
डीआर के साथ मिलकर करवा दिया था एआर का तबादला
एआर जितेंद्र कौशिक के बलविंद्र विक्रेता को निलंबित करने के बाद आरोपी ने डीआर रोहित गुप्ता से सांठ-गांठ करके एआर का ही तबादला करवा दिया। जिसके बाद में आरोपी से रिश्वत लेकर डीआर ने उसे तुरंत प्रभाव से बहाल कर दिया था।

कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न