{"_id":"6614747b75e19de77a0809b4","slug":"after-medals-players-will-now-make-voters-aware-karnal-news-c-244-1-pnp1001-116487-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पदकों के बाद अब मतदाताओं को जागरूक करेंगी खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पदकों के बाद अब मतदाताओं को जागरूक करेंगी खिलाड़ी
विज्ञापन
-सिवाह गांव की बहू सुमन और चंदौली गांव की बेटी याशिका को चुनाव आयोग ने आइकान बनाया
-चंदौली गांव की यशिका भी स्कूली नेशनल खेलों में दिखा चुकी हैं प्रतिभा
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में नाम चमकाने वाली जिले की दो खिलाड़ी अब लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को भी जागरूक करेंगी। सिवाह गांव की बहू सुमन और चंदौली गांव की बेटी याशिका को निर्वाचन आयोग ने यूथ आइकान बनाया है। वे सरकारी अधिकारियों के साथ मतदाताओं के बीच जाएंगी और लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगी।
निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए हर जिला से युवाओं के नाम आइकान बनाने के लिए मांगे थे। जिला निर्वाचन कार्यालय ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सिवाह निवासी सुमन देवी और चंदौली निवासी याशिका का नाम प्रस्तावित किया था। निर्वाचन आयोग ने पानीपत समेत प्रदेशभर में जिला स्तर पर आइकान बनाए हैं।
सिवाह गांव निवासी सुमन ने बताया कि उसको बचपन से ही खेलों का शौक रहा है। उसने शादी के बाद भारोत्तोलन में आगे आने फैसला लिया था। अब भारोत्तोलन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है। उसने पिछले दिनों खेलो इंडिया और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने का मौका मिला है। वह अपने खेल के साथ मतदाताओं को भी जागरूक करेगी।
विज्ञापन
चंदौली गांव निवासी याशिका ने बताया कि स्कूली नेशनल में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार खेल रहा। उन्होंने बताया कि वह अब मतदाताओं को जागरूक करने का मौका मिला है। वह अपनी जिम्मेदारी को पूरा करेगी।
सुमन और याशिका को मतदाता जागरूकता के लिए आइकान बनाया है। वे मतदाताओं को जागरूक करेंगी। इस बार शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य है।
सुदेश राणा, तहसीलदार चुनाव।