फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After drinking intoxicants, took 20 thousand away

नशीला पदार्थ पिलाकर 20 हजार ले उड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
After drinking intoxicants, took 20 thousand away
इंद्री। गांव खानपुर निवासी ओमप्रकाश को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 20 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बीती नौ जून को वह एसबीआई के एटीएम से रुपये निकलवाकर बाहर आया तो उसे दो अज्ञात लोगों ने कहा कि हमें मशीन में एक लाख रुपये जमा करवाने हैं। जिसे आप जमा करवा दें। इसके बाद उन्होंने ओमप्रकाश को कोल्ड ड्रिंक पिलाया तो वह बेहोश हो गया फिर आरोपियों ने उसकी जेब व एटीएम से 20 हजार रुपये उड़ा लिए। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी
इंद्री। गांव डबकौली खुर्द में जमीन बेचने के नाम पर करीब 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मचंद निवासी गुमथला (यमुनानगर) ने पुलिस को शिकायत दी कि उदय सिंह व हंसराज ने उसका 17 लाख 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन का सौदा मनी राम निवासी डबकौली खुर्द से करवाया था। जिसका इकरारनामा मनी राम ने उसके भाई के साथ किया था। इकरारनामे व कमीशन के तौर पर धर्मचंद ने 16 लाख 7000 रुपये उपरोक्त तीनों को दिए थे। रजिस्ट्री के समय मनी राम नहीं पहुंचा। जांच की तो पता चला कि जिस भूमि का मनी राम ने उसके भाई से इकरारनामा किया है वह भूमि किसी अन्य के नाम है। जिसमें तीनों ने उसके साथ 16 लाख 7000 रुपये की धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed