फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After CM City, Karnal hopes to get another minister

Karnal News: सीएम सिटी के बाद करनाल को एक और मंत्री मिलने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
After CM City, Karnal hopes to get another minister
- जगमोहन आनंद, हरविंद्र कल्याण और राम कुमार कश्यप के नाम पर हो रही चर्चाएं
विज्ञापन

देव शर्मा
करनाल। पिछले 10 सालों से लगातार करनाल सीएम सिटी रही है। अब जिले ने फिर भाजपा को बड़ी जीत देते हुए पांचों सीटों पर भगवा फहराया है, ऐसे में जिले की हरियाणा की नवगठित सरकार में हिस्सेदारी तय मानी जा रही है। पांचों विधायकों में से किसे मंत्री बनाया जाएगा, इसके लिए चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। विधायकों ने भी सांगठनिक तौर पर दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है, हालांकि करनाल से कौन विधायक सरकार के मंत्रिमंडल में जाएगा, इसे तय करने में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की भूमिका अहम मानी जा रही है।
करनाल सीट की बात करें तो इस सीट पर जगमोहन आनंद के रूप में नया चेहरा पहली बार विधानसभा चुनाव में उतारा गया था जिन्होंने जिले में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज की। जगमोहन आनंद, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के करीबी तो हैं ही, साथ ही पंजाबी बिरादरी से भी हैं, जो बड़ी बिरादरियों में शुमार है और करनाल सहित जिले की अन्य सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाती है। हालांकि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी पंजाबी बिरादरी से ही हैं, जो करनाल से सांसद भी हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक जानकार प्रो. जोगिंद्र मदान कहते हैं कि जगमोहन आनंद भले ही पहली बार चुनाव जीते हैं लेकिन करनाल राजनीति का केंद्र रहा है, मनोहर लाल केंद्र की राजनीति में चले गए हैं, इसलिए करनाल में एक कैबिनेट स्तर का मंत्री दिया जा सकता है। यही कारण है कि जगमोहन आनंद की दावेदारी प्रबल मानी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने हैट्रिक लगाई है, वह भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के करीबी हैं और उन्हें पिछले दो सियासी पारियों का अनुभव भी है। उन्होंने एक ही सीट पर लगातार तीन बार जीत हासिल करके अपना राजनीतिक कौशल साबित भी किया है। सियासी रणनीतिकार हरविंद्र कल्याण का भी मंत्री पद पर दावा मजबूत मानते हैं। इसके अलावा इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप भी लगातार दूसरी बार जीतने वाले विधायक हैं। भले ही वह उम्रदराज हैं लेकिन उनका राजनीतिक अनुभव भी अच्छा खासा है। वह भी एक बड़ी बिरादरी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके नाम पर विचार किया जा सकता है। नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी भी दूसरी बार विधायक बने हैं।

कुल मिलाकर विधायक चुने जाने के बाद अब नई सरकार का गठन होना है, इसके लिए मंत्री पद की दौड़ शुरू हो गई है। नवनिर्वाचित विधायकों ने अभी खुलकर तो दावा नहीं किया लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक इसके लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय नेताओं से विधायकों ने मंत्री बनाने के लिए संपर्क साधना शुरू कर दिया है। ये विधायक ये भी चाहते हैं कि जब मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करें, उन्हीं के साथ उन्हें भी शपथ ग्रहण कराई जाए। फिलहाल अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि कौन-कौन मंत्री बनेगा लेकिन क्षेत्र में ये चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed