फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After a minor dispute, four people including two women were injured in an attack with axes and swords.

Karnal News: मामूली विवाद के बाद गंडासी व तलवारों से हमला, दो महिलाओं समेत 4 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
After a minor dispute, four people including two women were injured in an attack with axes and swords.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। बलहेड़ा गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने गंडासी और तलवारों से हमला किया। दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। चार मार्च की घटना में घराैंडा थाना पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। घायल घरौंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। हालत गंभीर होने पर एक महिला को करनाल रेफर किया गया।
बलहेड़ा गांव निवासी फरमान अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा हुसेन घर के बाहर अपनी बाइक धो रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके बेटे के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपी 3 मार्च की शाम 6:30 बजे दोबारा उनके घर के पास पहुंचे और लाठी-डंडों, गड़ासी व तलवारों से हमला कर दिया। झगड़े में फरमान अली की माता मीना के हाथ पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, इससे उनकी हड्डी में चोट लगी।
विज्ञापन

आरोपियों ने अमजद की पत्नी सहनाज की भी पिटाई की। उन्हें गंभीर चोट पहुंची और बेहोश हो गईं। उन्हें घरौंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टरों ने उसे करनाल रेफर कर दिया। झगड़े में फरमान अली और उसके भाई सलमान को भी चोटें आई हैं। घराैंडा थाना पुलिस ने फरमान अली की शिकायत पर आरोपी मंजूरा, मीरहसन, सालिम, सबदर, इस्ताख, सदाकत उर्फ सादा, सरवेज, जुलेखां, रकीबा, साहिमा सहित एक अन्य के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed