फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   AEO fraudulently changed the name of the consumer from the bill number, case

Karnal News: एईओ ने फर्जी तरीके से बिल नंबर से उपभोक्ता का नाम बदला, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
AEO fraudulently changed the name of the consumer from the bill number, case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। बिजली निगम में एचकेआरएन के तहत एईओ के पद पर तैनात एक कर्मचारी पर एक बिजली उपभोक्ता के बिल नंबर पर उपभोक्ता का नाम बदलकर किसी अन्य का नाम दर्ज करने का मामला सामने आया है। एसडीओ की जांच में फर्जी वाड़े का खुलासा हुआ। जिसके बाद एसडीओ ने पुलिस में शिकायत देकर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने को लिखा है। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत के आधार पर आरोपी एईओ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बिजली निगम के एसडीओ शिवम बागरी ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त 2024 को फर्जी तरीके से नाम व पता बदलने की जांच कमेटी बनाई गई थी। जिसमें सीए राज कुमार व एलडीसी दिनेश कुमार कमेटी के कर्मचारी थे। उनके द्वारा रिपोर्ट दी गई कि एईओ अमित कुमार के द्वारा फर्जी तरीके से उपभोक्ता शांति निवासी गली नंबर एक, कर्ण विहार करनाल का खाते संख्या 5243910000 में नाम बदलकर शाजिद निवासी गली नंबर-33 कर्ण विहार करनाल कर दिया गया है। यह फर्जी कार्य एसडीओ की आईडी से किया गया। बिजली कनेक्शन शांति देवी के नाम से चल रहा था लेकिन एईओ अमित कुमार ने शाजिद के साथ मिली भा करके शाजिद के नाम यह कनेक्शन कर दिया जबकि शांति देवी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एसडीओ ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed