फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admissions started in MHU after the first list was released

Karnal News: पहली सूची जारी होने के बाद एमएचयू में दाखिले शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Admissions started in MHU after the first list was released
1001 दाखिला प्रक्रिया के दौरान मौजूद एमएचयू के कुलपति प्रो.सुरेश मल्होत्रा।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल में बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। आवेदन करने वाले विश्वविद्यालय पहुंचे, सूची में नाम देखकर उनके चेहरे खिल गए। इन सभी विद्यार्थियों को अभिलेखीय जांच के बाद दाखिला दे दिया गया है।
दाखिला प्रक्रिया के दौरान एमएचयू के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया को किस तरह अंजाम देना है, इसके लिए संस्थान स्टाफ को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर-4 वर्षीय कोर्स के लिए विद्यार्थियों के अभिलेख चेक करने के बाद प्रथम फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया, इसके बाद पहली सूची जारी की गई। विद्यार्थियों ने दाखिला लेना शुरू कर दिया है। दाखिला लेने के लिए प्रदेशभर से विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। बागवानी महाविद्यालय अंजनथली करनाल में 94 सीट और बागवानी महाविद्यालय चांदसौली (अंबाला)के लिए 23 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं। कुलपति ने यहां पहुंचे विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी बातचीत करके दाखिला लेने में दिक्कतों के बारे में जाना, जो असुविधा बताई, उसका समाधान कराया।
विज्ञापन






फोटो 25केएनएल 01 एमएचयू के माननीय कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा एडमिशन प्रक्रिया के दौरान सोमवार को डीन प्रो. गोयल से दाखिला प्रक्रिया के बारे में बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो25केएनएल02 अभिभावकों के साथ एडमिशन लेने आए विद्यार्थी हॉल में बैठे हुए।

1001 दाखिला प्रक्रिया के दौरान मौजूद एमएचयू के कुलपति प्रो.सुरेश मल्होत्रा।

1001 दाखिला प्रक्रिया के दौरान मौजूद एमएचयू के कुलपति प्रो.सुरेश मल्होत्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed