फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admission starts for January 2024 session in IGNOU

Karnal News: इग्नू में जनवरी 2024 सत्र के लिए दाखिले शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Admission starts for January 2024 session in IGNOU
करनाल। इग्नू की जनवरी 2024 सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। दाखिले की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है। ऐसे में निर्धारित तिथि तक पंजीकरण फार्म भरकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्म पाल ने बताया कि ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग की सुविधा इग्नू प्रदान कर रही है। इग्नू में दाखिले के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते हैं। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा जुलाई सत्र के लिए। जनवरी 2024 सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते हैं उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। ऐसे विद्यार्थी जिनको मेरिट के चलते नियमित कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं मिला हो या किसी भी कारण से वो नियमित कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते तो ऐसे विद्यार्थी आसानी से इग्नू के माध्यम से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोग भी आसानी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं और इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed