फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admission started in IGNOU, can apply till 16

इग्नू में दाखिले शुरू, 16 तक कर सकते हैं आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Admission started in IGNOU, can apply till 16
करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई 2021 यानी नए शैक्षणिक सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इग्नू से विभिन्न कोर्स में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा व डिप्लोमा की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थी 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह जो विद्यार्थी इग्नू से विभिन्न कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं और अगले सेमेस्टर या वर्ष में जिन्हें प्रवेश करना है, ऐसे विद्यार्थी भी 16 अगस्त तक फार्म भर सकते हैं। फार्म भरने की पहले अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, जिसे अब इग्नू ने विद्यार्थियों के हित में बढ़ाया है। विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर फार्म भर सकते हैं। यदि फार्म जमा कराने में किसी को कोई समस्या आती है तो वे इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

277 कोर्स में जीटी बेल्ट के हजारों युवा कर रहे पढ़ाई
इग्नू के यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा के 277 कोर्स चल रहे हैं। करनाल स्थित इग्नू केंद्र के अधीन आने वाले जीटी बेल्ट के विभिन्न जिलों से इन कोर्स में युवा पढ़ाई कर रहे हैं। चालू वर्ष में 3 अगस्त से शुरू हुई परीक्षाओं में भी करीब 24 हजार विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। नए सत्र में भी इतने ही विद्यार्थियों कादाखिला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जुलाई 2021 शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है। वहीं अगले सेमेस्टर या वर्ष में प्रवेश के लिए पुन: पंजीकरण की तिथि भी बढ़ा दी गई है। 16 अगस्त अंतिम तिथि है। दाखिला लेने वाले विद्यार्थी तय समय तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पूनम कुमारी सिंह, निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed